Posts

Showing posts from April, 2022

भारत का प्राचीन वैभव

Image
2500 वर्षों के भारत का इतिहास की यात्रा पर ले चलता हूँ कितुं उससे पहले हम भारत को ही जान लेते है आखिर भारत क्या है आम तौर पर भारत को उसकी धार्मिक और आध्यात्मिक विरासत के लिए जाना जाता है ,वैसे तो भारत की भूमि से कई धर्म निकले हिँदू, बौद्व, जैन, सिख कितुं ये सभी धर्म मूल रूप में एक ही नीव पर टिके है और वह है सहिष्णुता और मानवता का विचार । तो हम इसी आधार पर भारत के विस्तार को देखते है यानि हम राजनैतिक भारत को नही बल्कि प्राचीन भारत को उसकी संस्कृति विरासत के आधार पर देखगें। मौर्य काल - मैप में आप इसके विस्तार को देख सकते है ,कुछ लोग मौर्य काल को सिर्फ बौद्व धर्म से अज्ञानता वश देखते है जबकि सच यह है पूरे मौर्य काल मे राज काज की सभी परम्पराए हिंदू थी कितुं राज तत्कालीन प्रभावी धार्मिक गुरुओं में जो उन्हें प्रभावित करता था उसके अनुसार चलते थे जैसे चन्द्रगुप्त मौर्य जैन धर्म को बिंदुसार आजीवक को तो अशोक बौद्व धर्म को निजी जीवन मे मानता था।